![]()
संभल में सवर्ण समाज के लोगों ने यूजीसी (UGC) की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बैठक की। इस बैठक में नीति का विरोध करने का फैसला किया गया। बैठक दोपहर 12:30 बजे हुई, जिसके बाद दोपहर 2 बजे नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन संभल के जिला मुख्यालय बहजोई से 37 किलोमीटर दूर तहसील संभल के थाना नखासा क्षेत्र के गांव कुरकावली में हुआ। सवर्ण समाज की इस बैठक में समाज के अधिकारों, सम्मान और भविष्य की सुरक्षा पर चर्चा की गई। लोगों ने कहा कि अब चुप बैठना संभव नहीं है। हर्षित त्यागी ने बताया कि जब-जब अधिकारों पर हमला हुआ है, तब-तब सामाजिक एकता ने ही बदलाव का रास्ता दिखाया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कुरकावली से उठी यह आवाज केवल एक गांव की नहीं, बल्कि अपने अधिकारों के लिए जागरूक पूरे समाज की पुकार है। यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक उन्हें उनका सही हक नहीं मिल जाता। प्रदर्शन करने वालों में बृजपाल त्यागी, विनीत त्यागी, रोहन शर्मा, अशोक त्यागी, सोनू, विवेक, ऋतिक कुमार, टेकचंद, सौरभ कुमार, अनिल कुमार, अमित त्यागी, नरेश त्यागी, सतपाल त्यागी समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे। यूजीसी नीति के खिलाफ हुई इस बैठक की जानकारी स्थानीय खुफिया विभाग (LIU) और थाना पुलिस को नहीं थी। कार्यवाहक थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक या प्रदर्शन करने वाले लोगों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी।
Source link
संभल में UGC नीतियों के खिलाफ सवर्ण समाज का प्रदर्शन:अधिकारों के हनन का आरोप लगाया, कहा- भविष्य की सुरक्षा के लिए शांत नहीं बैठेंगे