पैसे के विवाद में युवक को मारी गोली, मौत:महराजगंज पुलिस ने तीन आरोपितों को पकड़ा, अवैध तमंचा बरामद


महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना इलाके में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए झगड़े में एक युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से वारदात में इस्तेमाल .32 बोर का अवैध देसी तमंचा भी मिला है। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को जिसान अपने दोस्त सब्बीर अहमद के समरधीरा स्थित राज रेस्टोरेंट एवं बिरयानी सेंटर पर बचे हुए पैसे मांगने गया था। इसी दौरान पैसे के लेनदेन को लेकर जिसान और सब्बीर अहमद, प्रदीप जायसवाल व अमन के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि झगड़े के दौरान सब्बीर ने जिसान को गोली मार दी। गंभीर हालत में जिसान को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। शनिवार सुबह करीब 4:58 बजे मुखबिर की जानकारी पर पुलिस टीम ने मनिकौरा चौराहा अंडरपास के पास से सब्बीर अहमद (19), प्रदीप जायसवाल (21) और अमन (19) को पकड़ लिया। सब्बीर के पास से वारदात में इस्तेमाल 32 बोर का अवैध देसी तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर कोर्ट भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पुरंदरपुर थाने में अपराध संख्या 223/26 के तहत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस और धारा 9/25/27 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज है। तमंचा मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया के साथ उपनिरीक्षक अजय कुमार, चंद्रप्रकाश झा और रवि प्रकाश गुप्ता समेत पुलिस टीम के जवान शामिल थे। थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि जरूरी कार्रवाई के बाद आरोपियों को नियमानुसार कोर्ट भेज दिया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *