शाहजहांपुर में चाकू से गोदकर युवक की हत्या:लोगों ने एक आरोपी को पकड़ा, खेत से घर लौटते समय वारदात


शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 10 बजे युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। कमलनैनपुर गांव निवासी 20 साल का गौतम मौर्य काम खत्म करने के बाद खेत देखकर घर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे पहले से मौजूद 4 हमलावरों ने उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पीछा कर हमलावरों में से एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *