![]()
हरदोई में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से महिला, 18 वर्षीय युवती और 17 साल की किशोरी के लापता होने के मामले सामने आए हैं। तीनों घटनाओं में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सवायजपुर में 32 वर्षीय महिला के एक अज्ञात युवक के साथ जाने का आरोप है। वहीं बेहटा गोकुल में 18 साल की युवती और कछौना में 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी इंस्टाग्राम के जरिए एक अज्ञात युवक के संपर्क में आई थी। परिवार का आरोप है कि 12 सितंबर की सुबह करीब 10:30 बजे युवक महिला को बहलाकर अपने साथ ले गया। महिला अपने साथ 11 महीने के बच्चे के अलावा सोने-चांदी के जेवर और 2 हजार रुपये भी ले गई है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो सोमवार दोपहर 12:56 बजे सवायजपुर कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 के तहत केस दर्ज कराया गया। शौच के लिए घर से निकली 18 साल की युवती वापस नहीं लौटी दूसरी घटना बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी 14 सितंबर की सुबह करीब 5:30 बजे शौच के लिए घर से निकली थी। काफी समय बीतने के बाद भी वह वापस नहीं आई। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की तो गांव के ही एक युवक पर उसे बहलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया गया। मामले में सोमवार रात 10:18 बजे बेहटा गोकुल थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। किराए के मकान से 17 साल की किशोरी लापता तीसरा मामला कछौना कोतवाली क्षेत्र का है। टड़ियावां थाना क्षेत्र की मूल निवासी एक महिला कछौना के एक गांव में किराए के मकान में रह रही थी। महिला ने पुलिस को बताया कि 12 सितंबर दोपहर करीब 12 बजे उसकी 17 वर्षीय बेटी को दो युवक बहलाकर अपने साथ ले गए। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का पता नहीं चला। इसके बाद सोमवार शाम 5:14 बजे कछौना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत अपहरण का केस दर्ज किया गया। तीनों मामलों में पुलिस तलाश में जुटी हरदोई के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ करने के साथ लापता महिलाओं और किशोरियों के संपर्क में रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी मामलों में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है और लापता लोगों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
Source link
हरदोई में विवाहिता 11 माह के बच्चे संग फरार:इंस्टाग्राम पर संपर्क में आए युवक संग भागी, किशोरी व युवती के अपहरण की भी शिकायत दर्ज