कोका-कोला डिपो के रिकॉर्ड रूम में लगी आग:बरेली में फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने पाया काबू


बरेली के स्वाले नगर स्थित रामपुर रोड पर शुक्रवार रात को भारत पेट्रोल पंप के पास कोका-कोला डिपो के रिकॉर्ड रूम में भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की लगभग पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझाए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। जिस रिकॉर्ड रूम में आग लगी थी, उसके ठीक बगल में भारत पेट्रोल पंप है। यहां पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी भी उपलब्ध है। यदि आग पेट्रोल पंप तक फैल जाती, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़े नुकसान और जनहानि का खतरा टल गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर जांच कर रही है। घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। रिकॉर्ड रूम में रखे दस्तावेजों को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *