![]()
दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड के पांचवें दिन मास्टर माइंड बहू शालू के परिवारवाले सामने आए। शालू के बड़े भाई बेकरी कारोबारी धीरज अरोड़ा व बहन सोनिया महरोत्रा ने शालू को बेगुनाह बताते हुए कहा कि–जो लड़की चीटी नहीं मार सकती थी, वह अपने ससुर की हत्या कैसे करा सकती है ? उन्होंने कहा कि घटनाकांड के बाद से शालू के पति सुब्रत से उनका संपर्क नहीं हो पा रहा है। कई बार प्रयास करने के बावजूद उसने बात करने तक से मना कर दिया। शालू को जेल गए तीन दिन बीत चुके, लेकिन अब तक सुब्रत उससे मिलने नहीं पहुंचा। वह बेटे की याद में रो–रोकर परेशान हो रही है। धीरज ने बताया कि वह दो बार उससे मिलने के लिए जेल गए, जहां वह बेटे श्रीजय और सुब्रत के बारे में ही पूछ रही है। उन्होंने कहा कि शालू के अपने ससुर से बहुत अच्छे संबंध थे, वह उनकी छोटी–छोटी चीजों का ख्याल रखती थी। जरूरत पड़ने पर ससुर विनीत मिनोचा उसे पैसे भी देते थे। विनीत ने फ्लैट में सीसीटीवी अपनी मां की देख–रेख के लिए लगवाए थे। उन्होंने कहा कि इस सिक्के का दूसरा पहलू कोई और ही है। खबर अपडेट की जा रही है…
Source link
'शालू चीटी नहीं मारने से डरती थी, हत्या कैसे कराएगी':बेकरी कारोबारी भाई हाथ जोड़कर बोला- जेल में बहन से मिलने नहीं गया सुब्रत