शामली में कांवड़ यात्रा जारी, श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी:बारिश के बावजूद 'बोल बम' के जयघोष से शिवभक्तों में उत्साह


शामली जनपद में बुधवार रातभर हुई बारिश के बावजूद कांवड़ यात्रा पूरे उत्साह के साथ जारी रही। शिवभक्त “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष करते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। गुरुवार को शामली से गुजरने वाले कांवड़ियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने शिवालयों की ओर रवाना हुए। बारिश से मौसम में आई ठंडक ने यात्रा को और सुगम बनाया। देखें, 9 तस्वीरें… कैराना स्थित यमुना ब्रिज पर भी कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां स्थापित शिविरों में विश्राम करते दिखे, जबकि कई कांवड़ियों ने यमुना में स्नान कर अपनी यात्रा जारी रखी। पूरे क्षेत्र में शिवभक्ति का वातावरण बना रहा। कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यमुना ब्रिज पुलिस चौकी और कैराना नगर पालिका ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। इनमें पेयजल, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं। पुलिसकर्मी लगातार यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात हैं, जबकि नगर पालिका की टीमें भी व्यवस्थाओं पर निरंतर निगरानी रख रही हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *