![]()
अमेठी में गुरुवार रात करीब 10:45 बजे तेज रफ्तार बोलेरो ने इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसा मुंशीगंज थाना क्षेत्र के बंदोईया गांव के पास अमेठी-सुल्तानपुर मार्ग पर हुआ। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायल युवक को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। प्रतापगढ़ का रहने वाला है घायल युवक प्रतापगढ़ जिले का निवासी युवक अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से अमेठी शहर से सुल्तानपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित बोलेरो ने उसकी स्कूटी में सीधी टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट, ग्रामीणों ने पहुंचाई अस्पताल टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को नौगिरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। ग्रामीणों के अनुसार, युवक के सिर में गंभीर चोट आई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शुरू की फरार वाहन की तलाश सूचना मिलने पर मुंशीगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार बोलेरो और उसके चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Source link
अमेठी में बोलेरो ने स्कूटी को मारी टक्कर:युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती, चालक गाड़ी समेत फरार