![]()
ढाई साल में मुरादाबाद शहर की तस्वीर बदलकर रख देने वाले युवा आईएएस अधिकारी दिव्यांशु पटेल का तबादला हो गया है। शासन से सोमवार रात जारी ट्रांसफर लिस्ट में दिव्यांशु पटेल को बागपत का जिलाधिकारी बनाया गया है। दिव्यांशु पटेल के स्थान पर अब उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रानिक्स कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक हिमांशु कौशिक को मुरादाबाद नगर निगम का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। 2017 बैच के आईएएस अधिकारी दिव्यांशु पटेल ने 29 जनवरी 2024 को मुरादाबाद के नगर आयुक्त का चार्ज संभाला था। इसके बाद उन्होंने शहर के विकास को पंख लगाए। अनगिनत विकास कार्यों को लेकर दिव्यांशु पटेल को प्रदेश स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कई अवार्ड भी मिले।
शहर में वॉर म्यूजियम से लेकर, खेल पार्क, हनुमान वाटिका से लेकर राम वाटिका तक ऐसे दर्जनों विकास कार्य हैं जिन्होंने शहर की तस्वीर बदली है। कंपनी बाग की शक्ल बदलने के साथ ही शहर को खूबसूरत बनाने के लिए दिव्यांशु पटेल ने तमाम कार्य किए। व्यवस्थित विकास को लेकर उनका नजरिया एकदम स्पष्ट था और उन्होंने इसे धरातल पर तेजी के साथ उतारा। यही वजह है कि ढाई साल पहले के मुरादाबाद और अभी के मुरादाबाद में एक बड़ा अंतर है। शहर की तस्वीर सुधारने के लिए दिव्यांशु पटेल लंबे समय तक याद किए जाएंगे।
खबर अपडेट की जा रही है….
Source link
नगर आयुक्त दिव्यांशु बने डीएम बागपत:मुरादाबाद की तस्वीर बदलने के लिए याद किए जाएंगे युवा IAS,अब हिमांशु कौशिक संभालेंगे निगम