Prayagraj ECCE Educator Selection | BSA Offers New Document Verification Date

प्रमोद यादव। प्रयागराज5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज में परिषदीय विद्यालयों के परिसरों में संचालित को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए ईसीसीई एजुकेटर चयन प्रक्रिया के तहत बुधवार को अभिलेख सत्यापन का कार्य शुरू हुआ। पहले दिन 400 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, लेकिन बारिश के कारण केवल 65 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने अनुपस्थित अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया है।

बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि क्रमांक 01 से 400 तक के कुल 400 अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन निर्धारित समय पर केवल 65 अभ्यर्थी ही अपने दस्तावेजों के साथ पहुंचे। उन्होंने सूचित किया कि 7 अगस्त को क्रमांक 401 से लेकर 846 तक के सभी अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन किया जाएगा। इसी दिन पहले दिन अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों का भी सत्यापन होगा।

बीएसए ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन अभ्यर्थियों ने अपनी प्रक्रिया के तहत पूर्व में ही अपने अभिलेख सफलतापूर्वक जमा कर दिए हैं, उन्हें आगामी निर्धारित तिथि पर दोबारा उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं है।

इस चयन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत और क्रमवार अभ्यर्थियों की सूची पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एनआईसी वेबसाइट https://prayagraj.nic.in/ पर अपलोड कर दी गई है। इससे किसी भी अभ्यर्थी को सूचना के अभाव में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *