![]()
बाराबंकी में देवा कोतवाली क्षेत्र में अंग्रेजी शराब ठेके के बाहर युवक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर दिखाकर बाइक सवार को धमकाया। यह घटना ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।। यह घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे देवा-बाराबंकी मार्ग पर स्थित इस्माइलपुर अंग्रेजी शराब ठेके के बाहर हुई। पलटा गांव निवासी अजय कुमार कनौजिया ने अपनी बाइक वहां खड़ी की थी। तभी एक सफेद स्कॉर्पियो में आए एक युवक ने उनसे बाइक हटाने को कहा। बाइक हटाने में हुई देरी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। स्कॉर्पियो सवार युवक ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर कमर से निकालकर अजय कुमार कनौजिया को धमकाना शुरू कर दिया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। पूरी घटना शराब ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई। इंस्पेक्टर आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया- पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से स्कॉर्पियो वाहन की पहचान कर उसे जब्त कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर छापेमारी कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है।
Source link
शराब ठेके के बाहर रिवॉल्वर दिखाकर दी धमकी, VIDEO:बाइक हटाने को लेकर स्कॉर्पियो वाले से हुआ झगड़ा