![]()
सीतापुर के थाना संदना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम करीब 8:30 बजे सिधौली–मिश्रिख मार्ग से डेंगरा जाने वाले रास्ते पर एक युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही थाना संदना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान विमल पासी (35) पुत्र केशन, निवासी ग्राम रमवापुर, थाना मछरेहटा, जनपद सीतापुर के रूप में हुई। परिजनों और ग्रामीणों ने बताया विमल की शादी थाना संदना क्षेत्र के ग्राम डेंगरा निवासी सरोजिनी पुत्री हरिद्वार के साथ हुई थी। शुक्रवार दोपहर को वह अपनी ससुराल आया था। प्रभारी निरीक्षक मान पाल सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, वह सड़क किनारे कैसे पहुंचा और उसके साथ कोई अप्रिय घटना हुई या नहीं, इन सभी बिंदुओं पर जांच जारी है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
ससुराल गए युवक का शव सड़क किनारे मिला:परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई, पुलिस ने जांच शुरू की