यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड के मृतकों के शव हमीरपुर पहुंचे:9 में से 3 मृतक राठ कस्बे के थे, दो लोगों का किया गया अंतिम संस्कार


हमीरपुर जिले के राठ कस्बे के बजरिया मोहल्ला निवासी मयंक गुप्ता और सरोज गुप्ता के शव शुक्रवार को घर पहुंचे। दोनों के शव एक साथ देखकर परिवारों में चीख-पुकार मच गई। मोहल्ले और नगर के बड़ी संख्या में लोग मृतकों के घर के आसपास जुट गए। गमगीन माहौल के बीच शुक्रवार को ही दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 26 वर्षीय मयंक गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। वह बुधवार रात करीब 9:30 बजे दिल्ली के कश्मीरी गेट से राज कल्पना ट्रेवल्स की बस में राठ आने के लिए सवार हुए थे। वहीं, मयंक की चाची सरोज गुप्ता कुछ दिन पहले अपने बच्चों से मिलने दिल्ली गई थीं। वह भी उसी बस से मयंक के साथ राठ लौट रही थीं। यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में आग लगी थी बुधवार-गुरुवार की रात करीब 12 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में आग लग गई। आग लगने के बाद बस में अफरातफरी मच गई। हादसे में बस के अंदर मौजूद नौ लोगों की जलकर मौत हो गई। मृतकों में राठ के बजरिया मोहल्ला निवासी मयंक गुप्ता और सरोज गुप्ता के अलावा राठ क्षेत्र के मुस्करा कस्बा निवासी उषा गुप्ता पत्नी प्रेम नारायण भी शामिल थीं। घर पहुंचे शव तो मच गई चीख-पुकार शुक्रवार को मयंक और सरोज के शव उनके घर पहुंचे तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दो शवों को एक साथ देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। सूचना पर बड़ी संख्या में मोहल्ले और नगर के लोग मृतकों के घर पहुंच गए। गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बस चालक और सहायक के खिलाफ मुकदमा राठ के खुशीपुरा मोहल्ला निवासी सुनील सोनीपत बद्री प्रसाद सोनी ने बस चालक और सहायक पर आरोप लगाते हुए गौतमबुद्ध नगर के जेवर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में हादसे से पहले बस में आग लगने और उसके बाद यात्रियों के सामने आई परिस्थितियों को लेकर शिकायत की गई है। मयंक गुप्ता अपने पीछे भाई रोहित गुप्ता समेत अन्य परिजनों को छोड़ गए हैं। वहीं सरोज गुप्ता के पीछे उनके पुत्र सत्यम और शिवम गुप्ता समेत पूरा परिवार रह गया है। दोनों की मौत से परिवारों में शोक का माहौल है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *