चांदी ₹2418 बढ़कर ₹2.29 लाख किलो पर पहुंची:सोना ₹992 महंगा होकर ₹1.52 लाख का 10 ग्राम हुआ, इस साल दाम ₹19 हजार बढ़े


सोने-चांदी के दाम में आज यानी 16 सितंबर को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 992 रुपए बढ़कर 1.52 लाख रुपए पर पहुंच गया है। एक किलो चांदी 2,418 रुपए महंगी होकर 2.29 लाख रुपए पर पहुंच गई है। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns 16 सितंबर 2026 इस साल सोना ₹19 हजार महंगा हुआ इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 18 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.52 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब करीब 2.31 लाख रुपए पर आ गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है: ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *