विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में डांस:हरियाणवी कलाकारों ने मंच से लगाए ठुमके, गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह ने आयोजित किया था कार्यक्रम


मथुरा के गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मेघश्याम सिंह के गांव जानू में विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में हरियाणवी कलाकारों ने जमकर ठुमके लगाए। मंच से कलाकारों के डांस करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस कार्यक्रम को लेकर अब सोशल मीडिया पर लोग विधायक के खिलाफ पोस्ट कर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस मामले को लेकर विधायक मेघश्याम सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। शिलान्यास से ज्यादा डांस की चर्चा गोवर्धन से भाजपा विधायक मेघश्याम सिंह के विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में विकास से ज्यादा डांस कार्यक्रम की चर्चा हो रही है। हरियाणा की मशहूर डांसर संजना चौधरी और भावना भाटी के मंच पर लगाए गए ठुमकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब इस कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है। समर्थकों ने कहा केवल मनोरंजन कार्यक्रम था, तुल देना गलत भाजपा विधायक मेघश्याम सिंह के विकास कार्यों की शिलापट्टिकाओं के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति के नाम पर हरियाणा की चर्चित डांसर संजना चौधरी और भावना भाटी ने मंच पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वायरल वीडियो के बाद विपक्ष और सोशल मीडिया पर कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या सार्वजनिक जगहों पर माननीय के कार्यक्रमों में इस तरह की प्रस्तुतियां उचित हैं। वहीं समर्थकों का कहना है कि यह केवल मनोरंजन कार्यक्रम था और इसे अनावश्यक रूप से राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। ढाई करोड़ के विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के गांव जानू में विधायक मेघश्याम सिंह विकास काम करा रहे हैं। यहां ढाई करोड़ की लागत से विभिन्न कार्यक्रम होने हैं। जिनका शिलान्यास 1 अगस्त को गांव में ही आयोजित कार्यक्रम में किया गया। इस दौरान यह डांस का भी कार्यक्रम हुआ। वायरल वीडियो में हरियाणा की कलाकार मंच से डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं जबकि शिलान्यास के पत्थर नीचे रखे हुए हैं। फिलहाल इस मामले में विधायक की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *