![]()
लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में रविवार देर रात करीब 2 बजे चोरी हो गई। बताया जा रहा है चोर मंदिर में घुस के दान पात्र का ताला काट कर लाखों के नकदी लेकर गायब हो गए। सुबह जब पंडित जी मंदिर खोलने पहुंचे तब ताला टूटा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंचकर घटना स्थल की जांच की। मामले में पुलिस का कहना है तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से पहचान की जा रही है।
Source link
लखनऊ में पंचमुखी हनुमान मंदिर में लाखों की चोरी:दानपात्र का ताला काटकर नकदी ले गए, जांच में जुटी पुलिस