वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत:बीमार बहन से मिलकर लौट रही थी; हादसे में दामाद गंभीर


संभल में बुधवार रात करीब 7:30 बजे आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसका दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना धनारी थाना क्षेत्र के गांव क्षेत्र में हुई। मृतका की पहचान गांव कैल, थाना बबराला निवासी 40 वर्षीय जलधारा पत्नी गीतम सिंह के रूप में हुई है। जलधारा अपनी बीमार बहन से मिलने बदायूं जिले के पटपरागंज गांव गई थीं। बुधवार को बहन से मिलकर वह अपने दामाद रजनीश के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर बताया गया कि आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर धनारी क्षेत्र में पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जलधारा और रजनीश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर डायल 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित किया सीएचसी बहजोई के डॉक्टर सचिन वर्मा ने बताया कि जलधारा को अस्पताल लाया गया था, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, रजनीश की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह ने बताया कि महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *