वाराणसी-लालपुर थाने में जालसाजी-गुंडागर्दी के आरोपी को VIP ट्रीटमेंट:गिरफ्तारी के बाद मुंशी की कुर्सी पर बैठाया, दूसरे अपराधी जमीन पर सुलाए; बाहर का खाना भी खिलवाया


वाराणसी के लालपुर पाण्डेयपुर थाना पुलिस रसूखदार या राजनीतिक संरक्षण पाए अपराधियों को वीआईपी ट्रीटमेंट देती है। उन्हें केस दर्ज होने के बाद महीनों पकड़ा नहीं जाता, जबकि आरोपी खुलेआम घूमते हैं और अपना कारोबार करते हैं। उनकी गिरफ्तारी होने पर थाने में उन्हें वीवीआईपी ट्रीटमेंट दिया जाता है। यह महज आरोप नहीं शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपी इस उदाहरण है। जिसे थाने में बैठने के लिए मुंशी की कुर्सी दी गई, वहीं अन्य अपराधियों को जमीन पर बैठाया और सुलाया गया। थाने में अफसरों के आदेशों की अनदेखी कर मनमानी होती रही। आरोप है कि जालसाजी, गुंडगर्दी और जान से मारने की धमकी देने वाले अपराधी को बाहर से खाना मंगवाकर खिलाया गया। अब पुलिस मामले में चुप्पी साधे है और वीआईपी ट्रीटमेंट के आरोपों को नकार रही है

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *