![]()
वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र स्थित नगवां चौकी के सामने दबंगई और अभद्रता का एक मामला सामने आया है। स्कॉर्पियो सवार कुछ युवक हूटर बजाते हुए सड़क पर जा रहे थे। इसी दौरान एक कार चालक उनकी गाड़ी से आगे निकल गया, जिससे नाराज होकर स्कॉर्पियो सवार युवकों ने बीच सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 30 सेकंड में 13 बार दी गालियां वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कॉर्पियो चला रहा युवक कार चालक को रोककर गाली-गलौज कर रहा है। बताया जा रहा है कि उसने करीब 30 सेकंड के भीतर 13 बार अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं, युवक वीडियो बना रहे कार चालक को धमकी देते हुए यह भी कहता सुनाई दे रहा है कि वीडियो बनाना बंद करो। इस दौरान स्कॉर्पियो में मौजूद दो अन्य युवक भी नीचे उतर आए और कार चालक के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। सड़क पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पीड़ित ने बनाया वीडियो, पुलिस से की शिकायत घटना के दौरान पीड़ित युवक ने पूरे मामले का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में उसने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की गई। सीसीटीवी की मदद से हुई गिरफ्तारी मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने जांच के लिए टीम गठित की। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और वायरल वीडियो की मदद से दो आरोपियों की पहचान की गई। गिरफ्तार आरोपियों के नाम शुभम पटेल और सूरज पटेल बताए गए हैं। दोनों चितईपुर क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। स्कॉर्पियो में लगा था हूटर और ब्लैक फिल्म स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी पहले भी इस तरह की दबंगई और सड़क पर हंगामा करने जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं। जिस स्कॉर्पियो से युवक घूम रहे थे, उसमें ब्लैक फिल्म लगी हुई थी और अवैध रूप से हूटर का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस अब वाहन से जुड़े अन्य नियमों के उल्लंघन की भी जांच कर रही है। इलाके के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Source link
वाराणसी में स्कार्पियो ने 30 सेकंड में दी 13 गाली:चौकी के सामने हूटर बजाकर की दबंगई, पुलिस ने 2 मनबढ़ो को किया गिरफ्तार