![]()
वाराणसी के राजघाट ब्रिज पर युवक ने चढ़कर एक घंटे तक NDRF और पुलिस को परेशान किया। जब उसे बचाने की कोशिश की तो वह कूदने की धमकी देने लगा। इसके बाद NDRF के जवान ने ब्रिज पर चढ़कर उसे बचाने की कोशिश की तो युवक गंगा में कूद गया। जिसे नीचे मुस्तैद NDRF के गोताखोरों ने उसे बचा लिया। फिलहाल उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया है। युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी। फिलहाल आदमपुर पुलिस युवक का इलाज करवा रही है और उसका शिनाख्त में लगी है।
Source link
वाराणसी में राजघाट पुल से गंगा में कूदा युवक:ब्रिज पर चढ़कर NDRF ने बचाने की कोशिश, थप्पड़ मारकर नीचे कूदा