नमस्कार, वाराणसी की कल (शनिवार) की बड़ी खबरें…हरिद्वार में साल 2027 में होने वाले कुंभ मेले के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को कुंभ में शामिल होने के लिए पत्र भेजा है।
.
वाराणसी जिला एवं सत्र न्यायालय की कोर्ट ने शनिवार को चर्चित उदय प्रताप (यूपी) कॉलेज परिसर में दिनदहाड़े हुए छात्र सूर्यप्रताप सिंह हत्याकांड के मामले में सुनवाई की। कोर्ट में आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। नगर निगम के सदन में शनिवार को अहम मुद्दों पर बैठक हुई। इसमें मानसून से पहले सीवर, सड़क, खड़ंजा, पेयजल और कुओं की सफाई का मामला गरमाया रहा।
अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें
1- उत्तराखंड CM ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को भेजा न्योता:लिखा- आपके आने से दिव्य कुंभ होगा, श्रद्धालुओं को नई ऊर्जा मिलेगी

उत्तराखंड के हरिद्वार में साल 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियां राज्य सरकार ने शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को कुंभ में शामिल होने के लिए पत्र भेजा है। मुख्यमंत्री की ओर से भेजे गए पत्र में लिखा गया है कि आपके आगमन से आयोजन और अधिक दिव्य होगा। साथ ही, आपके आशीर्वाद से करोड़ों श्रद्धालुओं को नई ऊर्जा मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें
2- UP कॉलेज छात्र के हत्यारे अनुज सिंह की जमानत खारिज:ओवरकिल-दुस्साहस पर जज की सख्ती, कोर्ट में वकीलों की लंबी बहस

वाराणसी जिला एवं सत्र न्यायालय की कोर्ट ने शनिवार को चर्चित उदय प्रताप (यूपी) कॉलेज परिसर में दिनदहाड़े हुए छात्र सूर्यप्रताप सिंह हत्याकांड के मामले में सुनवाई की। कोर्ट में आरोपी की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर जिरह शुरू हुई। न्यायालय ने मामले की गंभीरता, चश्मदीदों के बयान और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की भयावहता को देखते हुए सह-अभियुक्त अनुज सिंह की प्रथम जमानत याचिका को सिरे से खारिज कर दिया है। प्रभारी सत्र न्यायाधीश संध्या श्रीवास्तव ने अपने आदेश में इस वारदात को ‘दुस्साहस की चरम सीमा’ करार दिया है। पूरी खबर पढ़ें
3- नगर निगम सदन में गूंजा वॉर्डों में मजदूर-मिस्त्री का मुद्दा:कार्यकारिणी सदस्य के जवाब देने पर भड़के सपा पार्षद अमरदेव, बोले – महापौर से चाहिए जवाब

वाराणसी के नगर निगम के सदन में शनिवार को अहम मुद्दों पर बैठक हो रही है। जिसमें मानसून से पहले सीवर, सड़क, खड़ंजा, पेयजल और कुओं की सफाई का मामला गरमाया हुआ है। वहीं हर वार्ड में स्थित साफदफाई चौकी पर दो मजदूर और एक मिस्त्री की आवश्यकता को आज तक पूरा नहीं किये जाने के मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष आमने- सामने आ गया। जमकर बहस हुई। महापौर को हस्तक्षेप कर शांत करवाना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें
4- चाचा की दरिंदगी, 6 साल तक शिकार बनी युवती:वाराणसी में कक्षा 10 से शुरू हुआ था शोषण, शादी बाद पति को बताई आपबीती, FIR

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पड़ोस में रह रहे कलयुगी मुंहबोला ‘चाचा’ ने मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए एक नाबालिग छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया और लोक-लाज का फायदा उठाकर पिछले 6 सालों तक उसे ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता की शादी होने के बाद जब इस खौफनाक राज से पर्दा उठा, तो पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।पूरी खबर पढ़ें
5- वाराणसी में रेलवे बेस किचन से 7.20 लाख की चोरी:कैश काउंटर से नकदी लेकर फरार पूर्व कर्मचारी, तलाश जारी

वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र स्थित मिंट हाउस इलाके में रेलवे बेस किचन से 7.20 लाख रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि किचन के एक पूर्व कर्मचारी ने सुबह तड़के कैश काउंटर से नकदी चुराकर फरार हो गया। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पीड़ित की तहरीर पर कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।पूरी खबर पढ़ें
6- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के मठ में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार:तीनों ने मिलकर चांदी के मुकुट और आभूषण चुराए थे, CCTV से हुई पहचान

वाराणसी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विद्यामठ में 24 अप्रैल को हुई चोरी की घटना का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पीतल का लोटा, चांदी की टूटी हुई गदा का ऊपरी हिस्सा, चांदी के तीन मुकुट, चांदी की एक चैन, उसका एक टुकड़ा तथा 1,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।पूरी खबर पढ़ें
7- BHU अस्पताल में आयुष्मान मरीज 35 गुना बढ़े:34 हजार से ज्यादा लोगों ने कराया इलाज, बिहार-झारखंड से भी पहुंच रहे मरीज

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सर सुंदरलाल अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, योजना शुरू होने के बाद से लाभार्थियों की संख्या में करीब 35 गुना वृद्धि हुई है। अस्पताल में उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार और झारखंड से आने वाले मरीज भी बड़ी संख्या में उपचार करा रहे हैं। बीएचयू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव ने बताया कि सर सुंदरलाल अस्पताल को पूर्वांचल का एम्स कहा जाता है।पूरी खबर पढ़ें
8- वाराणसी में कारोबारी से 55 हजार की साइबर ठगी:इंस्टाग्राम विज्ञापन देखकर किया था संपर्क, कस्टम विभाग के नाम पर मांगे पैसे

वाराणसी में एक कारोारी ऑनलाइन गारमेंट्स खरीदने के दौरान साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने खुद को कंपनी कर्मचारी बताकर पहले माल की डिलीवरी के नाम पर रकम वसूली और बाद में कस्टम विभाग की कार्रवाई का झांसा देकर लगातार पैसे मांगते रहे। पीड़ित की शिकायत पर साइबर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पूरी खबर पढ़ें
9- यू-डायस पोर्टल पर छात्रों का डेटा अपडेट करने में लापरवाही:वाराणसी 10 जिलों में सबसे ऊपर, गाजीपुर-चंदौली अभी तक 50% नहीं पहुंचा

यू-डायस (UDISE) पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का रिकॉर्ड अपडेट करने में वाराणसी मंडल के कई जिलों की सुस्ती सामने आई है। निर्धारित समय के बावजूद बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का डेटा अब तक पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जा सका है। शिक्षा विभाग की इस लापरवाही का असर आने वाले समय में छात्रों के प्रवेश, शैक्षिक रिकॉर्ड और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ पर पड़ सकता है।पूरी खबर पढ़ें
10- वाराणसी में किसान की गोली मारकर हत्या:जमीन को लेकर था विवाद, लोहे की रॉड से भी किया हमला

वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के बरजी गांव में शनिवार शाम जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक किसान की मौत हो गई। आरोप है कि हमलावरों ने किसान पर हमला करने के बाद गोली मार दी और लोहे की रॉड से भी प्रहार किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पढ़ें पूरी खबर…