लैंडिंग के दौरान जमीन से टकराई विमान की टेल:इंडिगो फ्लाइट में 178 यात्री सवार थे, गोरखपुर में पायलट ने दूसरी कोशिश में उतारा


दिल्ली से गोरखपुर इंडिगो फ्लाइट का पिछला हिस्सा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान टकरा गया था। इसके बाद फ्लाइट की लैंडिंग रोक दी। पायलट दोबारा विमान को हवा में ले गया। थोड़ी देर बार ATC से क्लीयरेंस मिलने के बाद विमान की लैंडिंग कराई। फ्लाइट 6E 2381 में 178 यात्री सवार थे। घटना 19 अगस्त की है। फ्लाइट के उतरने के बाद नियमित जांच के दौरान विमान के पिछले हिस्से में लगी ऑक्जिलरी पावर यूनिट (APU) के पास खरोंच के निशान मिले। इसके बाद फ्लाइट को अस्थायी तौर पर उड़ान से हटा दिया गया। फ्लाइट की तकनीकी जांच और मरम्मत की जा रही है। तकनीकी मंजूरी के बाद ही इसे दोबारा उड़ान में शामिल किया जाएगा। इंडिगो प्रवक्ता ने कहा- विमान को गो-अराउंड यानी दोबारा उड़ाने का फैसला पूरी तरह सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया था। यात्रियों, क्रू और फ्लाइट की सुरक्षा कंपनी की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। दूसरे फ्लाइट के यात्रियों को करना पड़ा इंतजार गो-अराउंड का सीधा असर गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली दूसरी फ्लाइट 6E-5013 पर पड़ा। फ्लाइट अपने निर्धारित समय से करीब 5 घंटे 30 मिनट की देरी से रवाना हुई। इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। इससे कई यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट और जरूरी काम भी प्रभावित हुए। इंडिगो एयरलाइंस ने वैकल्पिक विमान VT-IBC की व्यवस्था की। यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार के दौरान नाश्ते और भोजन उपलब्ध कराए गए। इसके अलावा, जिन यात्रियों को तत्काल यात्रा करनी थी, उन्हें वैकल्पिक फ्लाइट विकल्प दिए गए। जबकि अन्य को नियमानुसार पूरा रिफंड भी उपलब्ध कराया गया। ———————-
ये खबर भी पढ़ें हेलिकॉप्टर की हवा से सड़क पर बाइक सवार गिरे; बैनर फट गए, टेबल उड़ीं; झांसी में कांवड़ियों पर बरसाए गए थे फूल झांसी में कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाने के दौरान अफरा-तफरी मच गई। हेलिकॉप्टर काफी नीचे आने की वजह से उसके पंखों से तेज हवा आने लगी। इससे सड़क पर चल रहे कई राहगीर और बाइक सवार उसकी चपेट में आ गए। पढ़िए पूरी खबर

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *