![]()
भारतीय हॉकी टीम के मुख्य चयनकर्ता और यूपी हॉकी के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह के कार्यकाल में भारतीय हॉकी ने एशियाई स्तर पर अपनी स्थिति बेहद मजबूत की है। लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने टीमों के शानदार प्रदर्शन, चयन प्रक्रिया और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. सिंह ने बताया कि जापान में हुए 20वें एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमों ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। अब खिलाड़ियों को लगातार अंतरराष्ट्रीय अनुभव देकर विश्व स्तर के लिए तैयार करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि टीम चयन में खिलाड़ियों की मौजूदा फॉर्म, फिटनेस और अनुभव को मुख्य आधार बनाया जाता है। उन्होंने पेरिस ओलंपिक (कांस्य) और हालिया जूनियर एशिया कप 2026 में दोनों वर्गों में मिले स्वर्ण सहित अन्य ऐतिहासिक सफलताओं का उल्लेख किया। यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय और यूपी हॉकी के सचिव रजनीश मिश्रा ने भी इस स्वर्णिम सफलता पर खुशी जताते हुए डॉ. आरपी सिंह के विजन और अनुभव की सराहना की।
Source link
भारतीय हॉकी के प्रदर्शन पर चर्चा:डॉ. आरपी सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां; कहा- 'खिलाड़ियों को विश्व स्तर पर तैयार करना प्राथमिकता'