World Pharmacist Day 2026 | Gorakhpur University Pharmacy Event

दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का दो दिवसीय आयोजन 24 एवं 25 सितंबर को उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त

.

कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के. पी. सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। विद्यार्थियों के ज्ञान, रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां आयोजित की गईं।

प्रथम दिवस 24 सितंबर को ओरल प्रेजेंटेशन, लोगो डिजाइन प्रतियोगिता, फार्मासिस्ट शपथ समारोह एवं जागरूकता रैली का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी वैज्ञानिक एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

25 सितंबर को मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, कुलसचिव, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर प्रो. एस. एन. तिवारी, प्रो. सोम शंकर दुबे, प्रो. शांतनु रस्तोगी एवं डॉ. मनीष श्रीवास्तव सहित शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। फार्मेसी संस्थान के निदेशक प्रो. अमित कुमार निगम ने अतिथियों का स्वागत किया।

मुख्य समारोह में रंगोली प्रतियोगिता, डेंटल चेक-अप एवं जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर एवं मॉडल प्रस्तुति तथा औषधीय पौधों की फोटोग्राफी जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य एवं फार्मेसी से जुड़े विषयों पर अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।

विशेषज्ञ व्याख्यान में डॉ. रजनीश पांडेय, MDS इम्प्लांटोलॉजिस्ट एवं पूर्व सरकारी डेंटल सर्जन ने दंत स्वास्थ्य पर जानकारी दी। वहीं डॉ. संगम सिंह, MD मेडिसिन एवं DM न्यूरोलॉजिस्ट, BRD मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर ने फार्मासिस्ट की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मरीज को दवा देने के साथ उसकी काउंसलिंग एवं दवा के सही उपयोग की जानकारी देना फार्मासिस्ट का महत्वपूर्ण दायित्व है। विद्यार्थियों ने प्राथमिक उपचार, दवा अनुपालन एवं सामाजिक कलंक जैसे विषयों पर सक्रियता से प्रश्न पूछे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में फार्मेसी संस्थान के समस्त संकाय सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सामूहिक प्रयासों से दो दिवसीय आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *