![]()
ललितपुर जिले के बानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तेरा में गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे एक 11 वर्षीय छात्रा की पोखर में डूबने से मौत हो गई। छात्रा स्कूल से लौट रही थी, तभी उसका पैर फिसल गया। परिजनों ने उसे पानी से निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात 9 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया । ग्राम तेरा के न्यू बाग मोहल्ले की निवासी 11 वर्षीय आरुषि पुत्री भजनलाल गुरुवार सुबह गांव के प्राथमिक विद्यालय गई थी। दोपहर करीब 1 बजे छुट्टी होने के बाद वह अपने छोटे भाई संजय और बहन शिवानी के साथ खेत पर बने घर लौट रही थी। रास्ते में वह शौच के लिए पानी से भरे दस फीट गहरे मछली पालन पोखर के पास चली गई। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गई। घटना को देख उसके भाई-बहन घबराकर घर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीण देवेंद्र और उनके एक साथी ने पोखर में उतरकर आरुषि को बाहर निकाला। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए दोपहर करीब तीन बजे जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम रात 10 बजे किया गया। मृतका के पिता भजनलाल ने बताया कि आरुषि कक्षा पांच की छात्रा थी और वह दो भाइयों की इकलौती बड़ी बहन थी। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link
ललितपुर में छात्रा पोखर में डूबी, मौत:स्कूल से लौटते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा, रात में पोस्टमार्टम कराया