ललितपुर में घर के बाहर सो रहे किसान पर फायर:सिर में लगे छर्रे, मेडिकल कॉलेज में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी


ललितपुर जिले के ग्राम बेटना में शुक्रवार रात एक किसान को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घर के बाहर चबूतरे पर सो रहे 55 वर्षीय बृजेंद्र सिंह के सिर में छर्रे लगे हैं। उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ललितपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। थाना नाराहट के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेटना निवासी बृजेंद्र सिंह पुत्र गंधर्व सिंह अपने घर के बाहर चबूतरे पर सो रहे थे। उसी दौरान बिजली चली गई। अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायर कर दिया। देखें, 3 तस्वीरें… गोली लगने से बृजेंद्र सिंह के सिर में दो छर्रे लगे। घायल किसान ने तुरंत अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि उन्होंने एक युवक को मुंह पर कपड़ा बांधे हुए घटनास्थल से भागते देखा। घायल बृजेंद्र सिंह को तत्काल बिरधा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज ललितपुर रेफर कर दिया गया। ललितपुर में उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) पाली, अजय कुमार, मौके पर पहुंचे और घायल किसान से पूछताछ की। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बृजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से कोई पुरानी दुश्मनी नहीं है और वह हमलावर को पहचान नहीं पाए। पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *