ललितपुर में घर के बाहर सो रहे किसान पर फायर:सिर में लगे छर्रे, मेडिकल कॉलेज में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी
ललितपुर जिले के ग्राम बेटना में शुक्रवार रात एक किसान को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घर के बाहर चबूतरे पर सो रहे 55 वर्षीय बृजेंद्र सिंह के सिर में छर्रे लगे हैं। उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ललितपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।…