![]()
ललितपुर में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण किया। जिले भर में विभिन्न स्थानों पर भी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने शुक्रवार सुबह रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में धरती को हरा-भरा और पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के संकल्प के साथ वृक्षारोपण किया। यह आयोजन विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में किया गया था। इस अवसर पर एसपी ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को शुद्ध और संतुलित बनाए रखने में सहायक हैं, बल्कि वे भावी पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं प्रदूषण-मुक्त वातावरण प्रदान करने का आधार भी हैं।उन्होंने आमजन से भी पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। एसपी ने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और प्रतिसार निरीक्षक जगदीश चन्द्र सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Source link
ललितपुर में एसपी ने पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण:पुलिस लाइन में धरती को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया