![]()
लखीमपुर खीरी में मुख्यमंत्री ग्रामीण सेवा योजना के तहत सोमवार को वातानुकूलित बस सेवा का शुभारंभ किया गया। यह सेवा जड़ौरा से गोला और गोला से लखीमपुर तक संचालित होगी। लखीमपुर बस अड्डे पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, अम्बरीष सिंह और एडवोकेट राजेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस नई बस सेवा से क्षेत्रीय यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि गोला से लखीमपुर तक का किराया 50 रुपये और सिकंदराबाद से 40 रुपये निर्धारित किया गया है। इससे आम लोगों को सस्ती और आरामदायक यात्रा सुविधा मिल सकेगी। शुभारंभ कार्यक्रम में रोडवेज विभाग के अधिकारी आशीष मिश्रा, सुमित पांडेय, देवेश मिश्रा, सुनीत मिश्रा, कमल पांडे और गिरीश अवस्थी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय यात्री भी उपस्थित थे और उन्होंने नई सेवा के शुभारंभ पर खुशी व्यक्त की। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस बस सेवा के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों से जिला मुख्यालय तक आवागमन और भी आसान हो जाएगा।
Source link
लखीमपुर में वातानुकूलित बस सेवा शुरू:मुख्यमंत्री ग्रामीण सेवा योजना के तहत यात्रियों को मिलेगी राहत