![]()
संतकबीरनगर जिले में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के दौरे की तैयारियां तेज हो गई हैं। वे 23 सितंबर को धनघटा तहसील के सीएचसी शिव बखरी आएंगे। मंगलवार शाम 5 बजे तक दौरे की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी थीं। मंगलवार को धनघटा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधायक गणेश चंद चौहान ने बैठक की। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री के दौरे से इलाके में स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास होगा, जिसका फायदा यहां के लोगों को मिलेगा। विधायक ने बताया कि सीएचसी शिव बखरी के शुरू होने से करीब डेढ़ लाख लोगों को बेहतर इलाज मिल पाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उपमुख्यमंत्री के दौरे को सफल बनाने पर जोर दिया और इस दौरान दौरे से जुड़ी रणनीति पर भी चर्चा हुई। अस्पताल का काम रुका हुआ था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिव बखरी के निर्माण के लिए सरकार ने 52 लाख रुपये मंजूर किए हैं। विधायक गणेश चौहान ने बताया कि शिव बखरी अस्पताल का काम रुका हुआ था, लेकिन अब यह जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री गणेश पांडेय, फतेह बहादुर उर्फ जोखई सिंह, कपिल कन्नौजिया, साधु यादव और उमेश सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Source link
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के दौरे की तैयारी तेज:विधायक ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक, 52 लाख से CHC का विकास; 1.5 लाख लोगों को मिलेगा लाभ