लखनऊ 69 हजार शिक्षक अभ्यर्थियों ने मायावती का आवास घेरा:6800 सीटें भरने की मांग , पुलिस प्रदर्शनकारियों को टांग कर ले गई


लखनऊ में शनिवार को 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन । नौकरी की मांग को लेकर लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने दूसरे दिन बीएसपी सुप्रीमो मायावती के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। बोले ‘बहनजी न्याय दिलाओ-पिछड़ों को नौकरी दिलाओ।’ मायावती से मिलने पर अड़े मायावती के आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों में झड़प हो गई। प्रदर्शनकारी BSP सुप्रीमो मायावती से मिलने पर अड़े हुए थे। लगभग 15 मिनट तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प होती रही। उसके बाद सभी को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया गया। 6800 सीटों पर नियुक्ति की मांग करीब 35 से 40 अभ्यर्थी प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए थे। इनका आरोप था कि सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने उनके साथ धोखा किया। प्रदर्शनकारी ने बताया सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में 8270 सीटों के लिए एफिडेविट दाखिल किया है। जिसमें 4946 अभ्यर्थी ऐसे हैं जो इस भर्ती से तीन बार निकल चुके हैं फिर भी उनका नाम शामिल किया गया है। हमारी मांग 6800 सीटों पर पिछड़े अभ्यर्थियों को भरने की थी। मगर सरकार ने जो नई चाल चली है इसके हिसाब से 3300 अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति मिल पाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *