![]()
लखनऊ संगीत भवन एकेडमी का 38वां वार्षिकोत्सव रविवार को उर्दू अकादमी प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। यह समारोह संगीताचार्य पंडित कमल डेविड की स्मृति को समर्पित था। इस अवसर पर भारतीय शास्त्रीय संगीत, वादन, गायन और कथक नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने उपस्थित संगीतप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नौ कलाकारों के सामूहिक वाद्यवृंद से हुआ। इसमें मिहिका गांगली, प्रवीन गौण, भव्या गुप्ता, भव्या जैन, चंदा मैढ़, विजयश्री सिंह, अव्युक्ता, अथर्व श्रीवास्तव और अंतरा भट्टाचार्य ने राग मिश्र काफी, राग मिश्र पीलू तथा ताल दीपचंदी पर आधारित आकर्षक प्रस्तुति दी। वादन समूह ने तीनताल में मनमोहक प्रस्तुति दी इसके बाद दुर्गा चालीसा रागमाला, संगीत भवन गीत, राग विहाग एवं राग ललित पर आधारित हनुमानाष्टक की प्रस्तुति हुई। तबला वादन समूह ने तीनताल में पारंपरिक पेशकार, कायदे और चक्करदार टुकड़ों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। समारोह का समापन पारंपरिक कथक नृत्य के साथ हुआ, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इस वार्षिकोत्सव में सौम्या गोयल, रवि लेले, मिहिका, अविका, अथर्व, आद्रिका, आश्वी, अव्युक्ता, गुनाश्री, कर्निका, आस्था, प्रवीन, सुनीता, माधुरी, सुमन, दीपिका, प्राची, आवांश सिंह कार्की, आस्था पाण्डे, मेघाश्विनी माथुर, आशुतोष वर्मा, सार्थक मिश्रा, अचित अग्रवाल, प्राकेत गुप्ता, महक, परी, भूमि एवं अंजलि सहित अनेक विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से दर्शकों की प्रशंसा प्राप्त की। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष वर्मा एवं अंतरा भट्टाचार्य ने किया। ये लोग शामिल हुए समारोह में पद्मा गिडवानी, तुहिन बनर्जी, रुद्रेन्द्र भसक, पुलिस महानिदेशक टेलीकॉम आशुतोष पाण्डेय, रश्मि पाण्डेय, योगाचार्य डॉ. अवधेश शर्मा, आईएफएस आर. रवीन्द्र, मिलन देवनाथ, बीजू भगवती, ताल विशेषज्ञ शेख मोहम्मद इब्राहिम तथा डॉ. एस.के. गोपाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संगीत भवन की संरक्षक गायत्री डेविड, निवेदिता भट्टाचार्य, डॉ. सुधा द्विवेदी, जीतेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में संगीतप्रेमी और अभिभावक भी समारोह में शामिल हुए।
Source link
लखनऊ संगीत भवन एकेडमी का 38वां वार्षिकोत्सव संपन्न:उर्दू अकादमी प्रेक्षागृह में संगीताचार्य पंडित कमल डेविड को दी श्रद्धांजलि