लखनऊ में होली मिलन समारोह:गोमती नगर के विराम खंड-2 में दिखा रंग और सौहार्द का मेल


लखनऊ के गोमती नगर स्थित विराम खंड-2 में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। गोमती नगर जन कल्याण महासमिति और विराम खंड-2 जनकल्याण समिति के सहयोग में अटल क्रीड़ा स्थल (मिनी स्टेडियम) में आयोजित इस कार्यक्रम में रंग, संस्कृति और सौहार्द का अनोखा मेल देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह रहे, जबकि क्षेत्रीय विधायक गोपी श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद सांस्कृतिक दल के गायक आर.पी. चौहान और टीम ने गणेश वंदना और होली गीतों से माहौल को रंगीन बना दिया। सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की मुख्य अतिथि का स्वागत महासमिति अध्यक्ष डॉ. बी.एन. सिंह ने अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ देकर किया, वहीं विधायक का स्वागत महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला ने किया। अपने संबोधन में मंत्री जयवीर सिंह ने परंपरागत तरीके से होली मनाने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने महासमिति के कार्यों की सराहना करते हुए 15 अप्रैल तक व्यावसायिक प्लॉट का प्रस्ताव देने को कहा और आश्वासन दिया कि पर्यटन और सांस्कृतिक विकास के लिए सरकार पूरा खर्च वहन करेगी। इस दौरान नक्षत्र वाटिका के जनक नांबियार जी को भी सम्मानित किया गया। स्थानीय नागरिक मौजूद रहे कार्यक्रम में राधा-कृष्ण के साथ फूलों की होली ने सभी का मन मोह लिया। साथ ही डिंपल दत्त को सामाजिक कार्यों के आधार पर रविंद्र पल्ली क्षेत्र का महिला प्रभारी नियुक्त किया गया।समारोह में क्षेत्र के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने उत्साह और उल्लास के साथ होली का आनंद लिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *