![]()
राजधानी लखनऊ के लाटूश रोड स्थित होटल शिमला पैलेस में शनिवार को सुंदरकांड पाठ और प्लास्टिक-मुक्त विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ज्येष्ठ माह के अवसर पर हिंदू महिला सेवा समिति एवं वैश्य समाज सेवा उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाजसेवियों, व्यापारियों और महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर बाद भगवान श्रीराम और हनुमान जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करने के साथ हुई। वैश्य समाज सेवा के अध्यक्ष एवं हिंदू महिला सेवा समिति के संस्थापक राजेंद्र गुप्ता ‘हिंदू’ तथा समिति के पदाधिकारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया। जयघोष के साथ सामूहिक प्रार्थना की निर्मला मिश्रा और उनकी टीम ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत किया। भक्ति गीतों और चौपाइयों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम और हनुमान जी के जयघोष के साथ सामूहिक प्रार्थना की।सुंदरकांड पाठ के समापन के बाद शाम छह बजे से विशाल भंडारा शुरू हुआ। इसमें समिति के पदाधिकारियों ने स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। हर माह इस तरह के धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं इस आयोजन की एक विशेष बात यह रही कि पूरे कार्यक्रम में प्लास्टिक का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित था। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं पर्यावरण-अनुकूल तरीके से की गईं। राजेंद्र गुप्ता ‘हिंदू’ ने बताया कि सेवा ही उनकी टीम की पहचान है। उन्होंने कहा कि हर माह इस तरह के धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। ये मौजूद रहे कार्यक्रम में संयोजक अनीता हिंदू, वरिष्ठ महामंत्री निर्मला हिंदू, पत्रकार रामकृष्ण हिंदू, मीडिया प्रभारी रोहित हिंदू सहित समिति के अन्य पदाधिकारी, बड़ी संख्या में श्रद्धालु, व्यापारी और पत्रकार उपस्थित रहे।
Source link
लखनऊ में सुंदरकांड पाठ, प्लास्टिक-मुक्त भंडारे का आयोजन:लाटूश रोड स्थित होटल शिमला पैलेस में समिति ने कराया