![]()
लखनऊ में घर खरीदने का सपना देख रहे मध्यम और अल्प आय वर्ग के लोगों के लिए राहत की खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) सीतापुर रोड पर करीब 900 एलआईजी और ईडब्ल्यूएस फ्लैट बनाने जा रहा है। यह परियोजना शिया पीजी कॉलेज के पास कब्जामुक्त कराई गई करीब 16 हजार वर्गमीटर नजूल भूमि पर विकसित होगी। एलडीए के मुताबिक परियोजना में 582 एलआईजी और 336 ईडब्ल्यूएस भवन बनाए जाएंगे। एलआईजी श्रेणी के फ्लैट 2 बीएचके होंगे, जिनका क्षेत्रफल करीब 50 वर्गमीटर रखा गया है। इनकी अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपए होगी। वहीं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 1 बीएचके फ्लैट लगभग 38 वर्गमीटर क्षेत्रफल के होंगे, जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपए तय की गई है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने परियोजना को मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्राइम लोकेशन पर मिलेगा आवास यह परियोजना मुख्य सीतापुर रोड पर विकसित होगी, जिससे लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग की सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। आसपास स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, बाजार, मॉल, रेलवे स्टेशन और मंडी जैसी सुविधाएं पहले से मौजूद हैं। इसी वजह से इस प्रोजेक्ट को प्राइम लोकेशन माना जा रहा है। पार्किंग और ग्रीन एरिया की भी सुविधा एलडीए के अनुसार सभी टावर आपस में इंटरकनेक्ट होंगे। आवागमन आसान बनाने के लिए 8 पैसेंजर और 3 सर्विस लिफ्ट लगाई जाएंगी। इसके अलावा 600 से अधिक वाहनों की पार्किंग के लिए बेसमेंट और स्टिल्ट पार्किंग बनाई जाएगी। परियोजना में करीब 3 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में पार्क और ग्रीन एरिया भी विकसित किया जाएगा।
Source link
लखनऊ में सस्ते फ्लैट बनाएगा एलडीए, 15-लाख में मिलेगा घर:शिया पीजी कॉलेज के पास 900 एलआईजी-ईडब्ल्यूएस फ्लैट बनेंगे, 35 लाख तक होगी कीमत