![]()
कानपुर के कल्याणपुर में एक महिला ने ससुरालियों पर मारपीट व प्रताड़ित करने के व घर से निकाल देने के गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई ना होने पर महिला ससुराल में ही घर के बाहर धरने पर बैठ गई। महिला नेफोन कर अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। महिला ने ससुरालियों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास अम्बेडकर नगर निवासी मानसी श्रीवास्तव की शादी दो साल पूर्वशिवम श्रीवास्तव से हुई थी। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया की शादी के कुछ दिन बाद से ही पति शिवम शराब के नशे में घर आकर आए दिन मेरे साथ आकर मारपीट करने लगे। सास-ससुर व देवर भी उसका साथ देते थे। शनिवार देर रात को भी पति शराब के नशे में घर आये और उसके साथ मारपीट करने लगे। जिसके बाद देर रात को उन्होंने 112, नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और पति को फटकार लगा व मारपीट ना करने की हिदायत देते हुए वापस आ गए चले गए। पुलिस के जाने के बाद फिर से वह मारपीट करने लगे। जिसकी लिखित सूचना वह सोमवार को पुलिस आयुक्त से करने गई थी। वहां से जब वह वापस आई तो ससुरालीजनों ने फिर से मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया और अंदर से गेट बंद कर दिया। जिसके नाद काफ़ी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। महिला ने 112 नंबर डायल कर सूचना पुलिस को दी। जानकारी पर पहुँची पुलिस ने भी दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। मगर किसी ने दरवाजा नहीं खोला जिसके बाद महिला वहीं धरने पर बैठी रही। थाना प्रभारी बोले- कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया की पति पत्नी का विवाद है। महिला ने पति व ससुरालियों पर मारपीट प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसी की शिकायत करने महिला पुलिस आयुक्त कार्यालय गई थी जिससे गुस्साए ससुरालियों ने गेट बंद कर लिया।
Source link
कल्याणपुर में ससुरालियों ने महिला को घर से निकाला:पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद धरने पर बैठी पीड़िता