लखनऊ में शिवाजी मार्ग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण:हुसैनगंज के मेरा मन होटल में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ


लखनऊ के हुसैनगंज स्थित मेरा मन होटल में गुरुवार को शिवा जी मार्ग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के बड़ी संख्या में व्यापारी और गणमान्य लोग शामिल हुए। समारोह में संगठन की नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र रहे, जबकि चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि पवन मनोचा मौजूद रहे। कार्यवाहक अध्यक्ष सतीश अग्रवाल की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बनाया। दीप प्रज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ समारोह की शुरुआत हुई। इन लोगों को मिली नवगठित कार्यकारिणी की जिम्मेदारी इसके बाद नवगठित कार्यकारिणी को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। गोपाल दीक्षित को अध्यक्ष, अंकित शर्मा को वरिष्ठ महामंत्री और अभिनव गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर वैभव मिश्रा, कपिल सिंघल, संजय गोयल, विक्रम अरोड़ा और देवेंद्र सिंह को दायित्व दिया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर पवन गुप्ता, संजय गुप्ता, विभोर अग्रवाल, आर. मसूद और संदीप गुप्ता को जिम्मेदारी मिली। महामंत्री पद पर रितेश अग्रवाल, नीरज त्रिवेदी, गुरदीप सिंह, सुमित गोयल और फहद आलम को नियुक्त किया गया। संयुक्त मंत्री पद पर प्रवीण भगत, सुनील अग्रवाल, शशांक चौरसिया, अंकित अग्रवाल और करण नायर को दायित्व सौंपा गया। उमंग खेतान को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई और शंभूनाथ को मनोनीत किया गया। व्यापार मंडल व्यापारियों के रक्षा के लिए प्रतिबद्ध अपने संबोधन में अमरनाथ मिश्र ने कहा कि व्यापारियों की एकता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही व्यापारियों की आवाज शासन और प्रशासन तक प्रभावी तरीके से पहुंच सकती है। विशिष्ट अतिथि पवन मनोचा ने नई टीम को युवाओं और अनुभवी व्यापारियों का बेहतर समन्वय बताते हुए उम्मीद जताई कि यह टीम क्षेत्र के व्यापारियों के हित में उल्लेखनीय कार्य करेगी। कार्यक्रम में के.के अग्रवाल, मोहनलाल अरोड़ा, सुरेंद्रनाथ अग्रवाल और अशोक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *