![]()
लखनऊ के जानकीपुरम स्थित अटल तिराहा के पास शुक्रवार तड़के अंग्रेजी शराब की दुकान के पीछे बने गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने के समय गोदाम के अंदर दो लोग फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को सुरक्षित बाहर निकालते हुए आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर विभाग के अनुसार सुबह करीब 4:11 बजे एमडीटी के माध्यम से आग लगने की सूचना मिली। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर फायर स्टेशन बक्शी का तालाब से प्रभारी अग्निशमन अधिकारी बीकेटी के नेतृत्व में दमकल वाहन मौके पर रवाना हुआ। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि अंग्रेजी शराब की दुकान के पीछे स्थित शराब के गोदाम में आग लगी थी और गोदाम का शटर बंद था। अंदर दो लोग फंसे होने की जानकारी मिलते ही दमकल कर्मियों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद दमकल वाहन से पानी की बौछार कर आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। दमकल विभाग के मुताबिक समय रहते कार्रवाई होने से आग पर जल्द नियंत्रण पा लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Source link
लखनऊ में शराब के गोदाम में लगी आग:अंदर फंसे दो लोगों को फायर टीम ने सुरक्षित निकाला