![]()
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी ने गांव के एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी ने शुक्रवार को दिन में 11 बजे पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर से न्याय की गुहार लगाई और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। उसने सुबह 11 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा। किशोरी ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि यह घटना 28 मई की है। उस दिन वह घर पर अकेली थी, क्योंकि उसकी मां बाहर गई हुई थी। इसी दौरान आरोपी युवक उसके घर आया और उसकी मां के बारे में पूछताछ करने लगा। किशोरी का आरोप है कि युवक ने उसे घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर आने लगे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद उसने अपनी मां को पूरी जानकारी दी थी। इसके बाद परिवार ने कई बार सलेमपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय थाने से सुनवाई न होने पर परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का रुख किया और न्याय की मांग की। मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने शिकायत मिलने के बाद मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
घर में अकेली किशोरी से दुष्कर्म का आरोप:देवरिया में कार्रवाई न होने पर SP कार्यालय पहुंचा परिवार