![]()
रोडवेज के चालक पदों पर भर्ती के लिए सोमवार को आलमबाग बस टर्मिनल पर आयोजित रोजगार मेला पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ। मेले में पूरे दिन केवल एक चालक अभ्यर्थी ही पहुंचा, जबकि अधिकारियों को बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के आने की उम्मीद थी। रोजगार मेले में बेहद कम भागीदारी के कारण चालक भर्ती का उद्देश्य पूरा होता नजर नहीं आया। अधिकारियों का मानना है कि पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं होने से इच्छुक अभ्यर्थियों तक मेले की जानकारी नहीं पहुंच सकी। चालकों की कमी से प्रभावित हो रहा बस संचालन रोडवेज में चालकों की कमी का असर बस संचालन पर भी पड़ रहा है। लखनऊ परिक्षेत्र में प्रतिदिन 100 से अधिक बसें चालक उपलब्ध न होने के कारण डिपो में खड़ी रहती हैं। इससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 100 से ज्यादा पद खाली, फिर भी नहीं मिल रहे उम्मीदवार चारबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बनारसी राम ने बताया कि प्रत्येक माह 5 और 15 तारीख को रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है, लेकिन इनमें गिने-चुने आवेदन ही प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बस चालकों के 100 से अधिक पद रिक्त हैं, इसके बावजूद भर्ती प्रक्रिया अपेक्षित परिणाम नहीं दे रही है। भर्ती नीति में बदलाव की उठी मांग अधिकारियों का कहना है कि संविदा चालक भर्ती की मौजूदा व्यवस्था में बदलाव की आवश्यकता है। उनका मानना है कि भर्ती प्रक्रिया को अधिक आकर्षक और प्रभावी बनाकर ही चालकों की कमी को दूर किया जा सकता है।
Source link
रोडवेज रोजगार मेले में नहीं मिले चालक:सिर्फ एक अभ्यर्थी पहुंचा, प्रचार-प्रसार की कमी से फीका रहा आयोजन