![]()
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित विभव खंड में महाराणा प्रताप पार्क के निकट रविवार को एक राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में रिटायर्ड जिला मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने 1400 वर्षों के इतिहास पर विस्तृत उद्बोधन दिया। उन्होंने अपने शोध के आधार पर पूर्वजों, महाराणा प्रताप और वर्तमान पीढ़ी द्वारा विदेशी आक्रमणकारियों के खिलाफ किए गए संघर्षों की जानकारी साझा की। विजय कुमार सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद पिछले 16 वर्षों से वे देश के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर ऐतिहासिक तथ्यों और दस्तावेजों का अध्ययन कर रहे हैं। अपने शोध के दौरान उन्होंने कई ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया और संघर्ष, बलिदान तथा राष्ट्र रक्षा से जुड़े प्रसंगों को संकलित किया। उनके विचारों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे। राष्ट्रभक्ति और इतिहास से जुड़े विषयों पर चर्चा की यह कार्यक्रम संघ विचारक रामबदन दुबे की प्रेरणा से आयोजित किया गया था। इस अवसर पर राष्ट्रीय सनातन समिति के संयोजक लक्ष्मण गौड़, युवा लखनऊ अध्यक्ष हर्षीत द्विवेदी, गोमतीनगर प्रमुख रोहित सिंह सहित कई सामाजिक और सनातन कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति और इतिहास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। ऐसे शोधपरक कार्यक्रम अपने इतिहास से जोड़ते हैं राष्ट्रीय सनातन समिति के संयोजक लक्ष्मण गौड़ ने कहा कि राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे शोधपरक कार्यक्रम युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं और उन्हें अपने इतिहास से जोड़ते हैं। गोमतीनगर प्रमुख रोहित सिंह ने कहा कि समाज को अपने वीरों और बलिदानियों के इतिहास को जानना चाहिए। उन्होंने बताया कि इतिहास की सही जानकारी से युवाओं में आत्मगौरव और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।
Source link
लखनऊ में राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम, 1400 वर्षों के इतिहास पर चर्चा:रिटायर्ड अधिकारी ने विदेशी आक्रमणकारियों के खिलाफ संघर्षों की जानकारी दी