![]()
फिरोजाबाद में रविवार शाम 6 बजे पिता ने अपनी 19 साल की बेटी और पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में बेटी की मौत हो गई। वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को आगरा रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार मुस्कान नीलकंड कॉलोनी निवासी राकेश राठौर ने कुल्हाड़ी से अपनी बेटी पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई पत्नी पुष्पा देवी (48) पर भी आरोपी ने ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में बेटी मुस्कान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुष्पा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण स्वरूप पाल ने बताया कि कुछ दिन पहले मुस्कान घर से कहीं चली गई थी। इसके बाद से आरोपी राकेश राठौर बेटी से नाराज रहता था और उस पर परिवार की प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप लगाता था। इसी रंजिश और गुस्से में उसने बेटी और पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया कि आरोपी को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।
Source link
फिरोजाबाद में पिता ने बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला:बचाने आई पत्नी पर भी किया हमला, गंभीर हालत में आगरा रेफर