लखनऊ में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का 50वां अधिवेशन:जेएन तिवारी लगातार सातवीं बार परिषद अध्यक्ष चुने गए


लखनऊ कैसरबाग के गांधी भवन प्रेक्षागृह में सोमवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का 50वां अधिवेशन आयोजित किया गया । इसमें प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना मुख्य अतिथि रहे। अधिवेशन में नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूरी करते हुए जेएन तिवारी को सर्वसम्मति से लगातार सातवीं बार परिषद का अध्यक्ष चुना गया। उपस्थित सदस्यों ने उन्हें नई कार्यकारिणी के गठन का दायित्व भी सौंपा। अध्यक्ष जेएन तिवारी ने पिछले दो वर्षों के कार्यकाल की समीक्षा प्रस्तुत करते हुए परिषद के 62 वर्षों के सफर पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्ष 1964-65 से 2026 तक परिषद ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता, वेतन विसंगतियों के समाधान समेत कर्मचारियों के हितों से जुड़े कई मुद्दों पर संगठन ने संघर्ष कर सफलता प्राप्त की है। प्रमुख मांगें रखी तिवारी ने मुख्य अतिथि के समक्ष कर्मचारियों की प्रमुख मांगें भी रखीं। इनमें आठवें वेतन आयोग के गठन से पहले लंबित वेतन विसंगतियों का निस्तारण, संविदा कर्मियों के नियमितीकरण के लिए नियमावली जारी करना, आशा बहू और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए न्यूनतम मानदेय तय करना तथा संविदा नियुक्तियों पर रोक लगाकर नियमित भर्ती के संबंध में श्वेत पत्र जारी करने की मांग शामिल रही। सुरेश खन्ना ने कहा कि सरकार समय-समय पर कर्मचारियों की मांगों पर विचार करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी प्रशासनिक व्यवस्था का अभिन्न हिस्सा हैं। संविदा कर्मियों के नवीनीकरण के मुद्दे पर भी सरकार उचित समय पर निर्णय लेगी। अधिवेशन में परिषद की महामंत्री ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और मुख्य अतिथि का अभिनंदन पत्र पढ़कर उन्हें भेंट किया। सुरेश खन्ना को अंगवस्त्र और भगवान श्रीराम की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। ये मौजूद रहे कार्यक्रम में कार्यवाहक अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ चौरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण दुबे, शिवाकांत द्विवेदी, रामेश्वर पांडे, बृजभूषण मिश्रा, राजबहादुर गौतम, कनिष्क गुप्ता, पूनम श्रीवास्तव, उषा देवी, स्वाति सिंह, सीमा चौरसिया, सरवन पाल, त्रिरत्न शुक्ला, महेश द्विवेदी, अभय सिंह, ज्योति, एमपी सिंह, आशीष मिश्रा, नितिन गोस्वामी, संगीता, कोमल वर्मा सहित विभिन्न जनपदों से आए प्रतिनिधि और संबद्ध संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *