आजाद हिन्दू सेना की पहली महाआरती संपन्न:नाथ नगरी बरेली के मढ़ीनाथ शिव मंदिर में हुआ भव्य आयोजन


बरेली। सावन माह में सोमवार को आजाद हिन्दू सेना द्वारा मढ़ीनाथ शिव मंदिर में पहली महाआरती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवभक्तों, संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। उन्होंने भगवान शिव का रुद्राभिषेक, पूजन-अर्चन और सामूहिक महाआरती कर सुख-समृद्धि तथा लोककल्याण की कामना की। महाआरती के दौरान मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर आजाद हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर ‘भईया जी’ ने कहा कि सावन भगवान शिव की आराधना का विशेष महीना है। संगठन का उद्देश्य सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आगामी महाआरतियों में भी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और देश, धर्म तथा समाज की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की गई। महाआरती में राष्ट्रीय महासचिव रविशंकर बाबा, दीपक लहरी, शशिभूषण, उमंग शंखधार, मोना श्रीवास्तव, मयंक जौहरी, छोटू यादव, अमन यादव, विशाल प्रजापति, शिवम श्रीवास्तव सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शिवभक्त उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *