![]()
लखनऊ के डालीगंज की श्री मौसमगंज रामलीला एवं नाट्य समिति के 147वें वार्षिकोत्सव में सोमवार को अहिल्या उद्धार, गंगावतरण, जनक बाजार और फुलवारी लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को अभिनय के माध्यम से जीवंत किया। धार्मिक दृश्यों ने दर्शकों को रामकथा से जोड़ा। रामलीला में अहिल्या उद्धार के प्रसंग के माध्यम से भगवान श्रीराम की कृपा और करुणा का संदेश दिया गया। गंगावतरण की लीला में मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण से जुड़ी कथा का मंचन किया। इसके बाद जनक बाजार और फुलवारी लीला के दृश्यों ने रामकथा को आगे बढ़ाया। कलाकारों ने संवाद और अभिनय के जरिए प्रसंगों को प्रस्तुत किया। श्रद्धालु भी घर बैठे देख सकते हैं मंचन रामलीला को अधिक से अधिक श्रद्धालुओं तक पहुंचाने के लिए समिति ने इसके सीधे प्रसारण की व्यवस्था भी की है। फेसबुक पेज धर्म जिज्ञासा पर रामलीला का लाइव प्रसारण किया जा रहा है। इससे आयोजन स्थल तक नहीं पहुंच पाने वाले श्रद्धालु भी घर बैठे मंचन देख सकते हैं। 147वें वार्षिकोत्सव में श्रद्धालुओं में उत्साह समिति के अध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल ने बताया कि रामलीला का मंचन प्रतिदिन रात नौ बजे शुरू होता है और मध्यरात्रि तक चलता है। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित रखना तथा नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों से परिचित कराना है। 147वें वार्षिकोत्सव को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह है।
Source link
लखनऊ में रामलीला में अहिल्या उद्धार का मंचन:147वें वार्षिकोत्सव में कलाकारों ने भगवान राम के जीवन प्रसंगों को जीवंत किया