लखनऊ में मुख्य आरोपी शरद सिंह का होटल सील:दो दिन पहले महिला मैनेजर ने वीडियो बना कर की था आत्महत्या; आरोपी फरार


लखनऊ में सैलून मैनेजर रत्ना सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शरद सिंह के गोमतीनगर विस्तार स्थित होटल और सैलून को सील कर दिया है। मामले में एक आरोपी मंगलनाथ यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि मुख्य आरोपी शरद सिंह अपनी पत्नी पल्लवी जोशी समेत अब भी फरार है। गोरखपुर निवासी सुधीर कुमार सिंह की शिकायत पर गोमतीनगर विस्तार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि उनकी बेटी रत्ना सिंह (31) को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। प्रताड़ना से परेशान होकर रत्ना ने आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले रत्ना ने एक वीडियो बनाकर शरद सिंह, उसकी पत्नी पल्लवी जोशी, मंगल यादव, वैशाली और प्रशांत शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मंगलनाथ यादव शरद सिंह के होटल कारोबार को संभालता था। उसे गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-1 स्थित ग्वारी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी शरद सिंह और उसकी पत्नी पल्लवी जोशी घटना के बाद से फरार हैं। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। इसी बीच पुलिस ने गोमतीनगर विस्तार में संचालित होटल और सैलून को भी सील कर दिया है। पुलिस अब वीडियो, मोबाइल डेटा और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *