![]()
महोबा के श्रीनगर थाना क्षेत्र में एक ही गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला और एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। इस घटना में 35 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। पहली घटना अमरचंद के घर की है, जहां उनकी पत्नी उर्मिला (35) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। बताया गया कि जब अमरचंद खेत में मवेशी चराने गए थे और ससुर कोर्ट की तारीख पर महोबा आए थे, तभी यह घटना हुई। उर्मिला की 8 साल की बेटी ने मां की तबीयत बिगड़ती देख पिता को फोन पर सूचना दी। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन उर्मिला को बचाया नहीं जा सका। पति अमरचंद का कहना है कि घर में कोई विवाद नहीं था। वहीं, मृतका के मामा सीताराम राजपूत ने ससुराल पक्ष पर उर्मिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। इसी गांव में रहने वाले छक्कू के अशोक (27) ने भी सल्फास खाकर आत्मघाती कदम उठाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने अशोक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। परिजनों के अनुसार, घर में चाचा की बेटी की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान भाभियों ने बुंदेलखंडी परंपरा के अनुसार अशोक से कुछ हंसी-मजाक किया। इस मजाक से आहत होकर अशोक ने गेहूं में रखने वाली सल्फास की गोली खा ली।
Source link
महोबा में महिला की मौत, युवक की हालत गंभीर:एक ही गांव में दो लोगों ने खाया जहरीला पदार्थ, जांच जारी