महिंगवां में बस यात्रियों पर ग्रामीणों का हमला:धारदार हथियार से 2 यात्री गंभीर रूप से घायल, 4 आरोपी हिरासत में


लखनऊ के महिगवां थाना क्षेत्र में बसेना गांव के पास सोमवार शाम करीब 7 बजे रास्ता खाली कराने को लेकर बस यात्रियों और स्थानीय लोगों में झगड़ा हो गया। ग्रामीणों के धारदार हथियार से हुए हमले में दो यात्री गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, बीबीपुर से 50 यात्री बस (UP32LN2467) से मनौना धाम जा रहे थे। बसेना गांव में नहर पटरी पर छोटा हाथी (UP32EN0832) खड़ा होने से रास्ता रुक गया। बस चालक व यात्रियों ने रास्ता खाली करने को कहा तो विवाद शुरू हुआ। 5 लोग मामली, 2 गंभीर रूप से चोटिल विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने बस चालक और यात्रियों से मारपीट की, फिर धारदार हथियार से हमला किया। सुमित कुमार (25), शुभम राजपूत (22) गंभीर घायल हुए। रामचंद्र, अमन, संतोष, सतीश, अवध नरेश को भी चोटें आईं। डीसीपी नॉर्थ अमित कुमार आनंद ने बताया कि कुल 7 घायल हुए। महिगवां थाने में सोमवार रात मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने संदीप उर्फ नेता, मनीष, प्रदीप, विद्या सागर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *