![]()
लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में गुरुवार शाम एक महिला का शव कमरे में सड़ी हालत में मिला। महिला की पहचान निशा देवी (35) के रूप में हुई है। वह गोसाईंगंज सीएचसी में संविदाकर्मी थीं। घटना गोमतीनगर के विकास खंड-4 स्थित एक मकान की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक गुरुवार शाम कमरे से तेज दुर्गंध आने लगी। इसके बाद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची गोमतीनगर पुलिस ने लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे के अंदर बेड पर महिला का शव सड़ी अवस्था में पड़ा मिला। काफी दिनों पुराना शव होने की वजह से कमरे में तेज दुर्गंध फैली हुई थी। पुलिस ने तुरंत फॉरेंसिक टीम को बुलाया। जांच टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच के लिए भेज दिए। मकान में किराए पर रहने आई थी पुलिस की पूछताछ में पता चला कि निशा देवी 5 मई को सुमित वैश्य के मकान में किराए पर रहने आई थी। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि महिला दिन में कम ही दिखाई देती थी और ज्यादातर रात में कमरे पर आती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मामले में एसीपी गोमती नगर का कहना है परिजनों संपर्क हो गया है, उन्हें सूचना दे दी गई है।
Source link
लखनऊ में महिला स्वास्थ्यकर्मी का सड़ा शव मिला:16 दिन पहले किराए पर रहने आई थीं, दुर्गंध आने पर पता चला