![]()
बरेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं के गलत इस्तेमाल और चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया। यह प्रदर्शन राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में हुआ। शहर के कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी प्रतिमा स्थल पर जमा हुए और भूख हड़ताल शुरू की। नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज दबाने के बजाय उसके सवालों का जवाब देना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने बताया कि राहुल गांधी मतदाता सूची और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग के सामने अपनी बात रखना चाहते थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की रिहाई तक विरोध जारी रहेगा। कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कहा कि पार्टी निष्पक्ष चुनाव की मांग उठाती रहेगी। इस दौरान दिनेश दादा एडवोकेट, मुजम्मिल हसन, रेहान बसेड़ी, जीशान अफरीदी, विनोद कुमार, रमेश श्रीवास्तव, चारु मेहरोत्रा, तबरेज खान, मोहिद हसन एडवोकेट, आदर्श गुप्ता, सतीश कुमार और सुरेश दिवाकर मौजूद थे।
Source link
राहुल गांधी की हिरासत पर बरेली में कांग्रेस का प्रदर्शन:चौकी चौराहे पर धरना, केंद्र सरकार पर चुनावी धांधली के आरोप